एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह यूपी फास्ट 24 न्यूज़ 7522005134
बलिया।बैरिया से समाजवादी पार्टी के विधायक जयप्रकाश अंचल ने क्षेत्र का सघन दौरा कर आमलोगों की समस्याओं की जानकारी ली और उसे तत्काल निदान का आश्वासन दिया।अपने दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार से किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा और महिला हर वर्ग परेशान है। देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है जिसको बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बना है। इसलिए सबको साथ मिलकर भाजपा को देश की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है।उन्होंने कहा की पूरे देश में भाजपा के सांसद भाग रहे हैं। दिल्ली में दो सांसद चुनाव लड़ने से भाग गए। लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी के नेताओं में खलबली मची हुई है।उन्हें इंडिया गठबंधन से हार का डर नजर आने लगा है। कहा कि वैसे तो भाजपा सरकार में हर वर्ग पीड़ित है लेकिन किसान और व्यापारी सबसे ज्यादा दुखी है।यह सरकार किसान, मजदूर और व्यापारी के बीच खाई पैदा कर रही है। लेकिन अब प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की मंशा को समझ चुकी है। बलिया की जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतेगा और इसकी शुरूआत बलिया से होगी।
रिपोर्ट ओमप्रकाश सिंह बलिया यूपी फास्ट 24 न्यूज़