Editor ine chief Yashpal Singh contact number 93 69 77 39 32
भाजपा नेता सुशील शुक्ला ने हर बूथ पर बहुमत के साथ कमल खिलाने का जनता से किया आह्वान

लालगंज रायबरेली।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित की जा रही नुक्कड़ सभाओं की श्रृंखला में खजूर गांव शक्ति केंद्र के जिनेवा कटरा, शोभवापुर शक्ति केंद्र के अनापुर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा नेता विधानसभा संयोजक सुशील शुक्ला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार चार सौ पार के संकल्प को पूरा करने के लिए रायबरेली का योगदान जरूरी है। सुशील शुक्ला ने कहा कि पिछले चुनाव में अमेठी ने कमल खिलाया और इस बार अमेठी के साथ रायबरेली में भी कमल खिलेगा। जनता की सेवा,भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु भाजपा संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश के चौमुखी विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए भारतीय संस्कृति, धार्मिक मूल्यों, एवं राष्ट्रवादी विचारधारा की रक्षा कर सकती हैं। सभी से एकजुट होकर रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा को जिताने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता विकेश द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ पांडे ने ही संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ही सर्वमान्य नेता हैं।मोदी ही देश को विकसित राष्ट्र बना सकते हैं। मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए रायबरेली का हर बूथ जीतना जरूरी है। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, सुशील सिंह, उदयभान सिंह, अजय सिंह, प्रखर सिंह, उपेंद्र सिंह, जयशंकर तिवारी, दिनेश सिंह सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
Report Amar Sonkar