एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह यूपी फास्ट 24 न्यूज़ 9369773932
श्री परशुराम महासभा ने भण्डारा करके भगवान परशुराम का मनाया जन्मोत्सव
लालगंज रायबरेली।श्री परशुराम भगवान के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्री परशुराम महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में लालगंज में प्रबुद्ध जनों की सभा के साथ-साथ विशाल भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शुक्ला, प्रदेश महामंत्री अशोक शुक्ला के संग पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडे ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्प ,धूप अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडे ने कहा कि ब्राह्मण ने सदैव समाज हित में कार्य किया है कर्म से उच्च व्यक्ति भी महान है, उसका सम्मान होना चाहिए।वशिष्ठ ने भगवान राम को, चाणक्य ने चन्द्रगुप्त को,संदीपन ने भगवान कृष्ण को गढ़ा है।ऐसे ब्राह्मण के कार्य थे जिससे वह समाज में सम्मान पाते थे। कार्यक्रम का संचालन महासभा के प्रदेश महामंत्री अशोक शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने जनमानस को भगवान परशुराम जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम सबको उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है जिससे समाज और अधिक मजबूत हो सके। श्री परशुराम महासभा के सचिव कैलाश वाजपेई ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु भगवान के अवतार हैं।हमें उनकी नित्य पूजा अर्चना करनी चाहिए।वही भण्डारा देर तक चलता रहा जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में श्रवण कुमार शुक्ला,बृजेश द्विवेदी,अमित शुक्ला उर्फ सोनू शुक्ला, चन्द्रप्रकाश अवस्थी,नीरज तिवारी,देवेश शुक्ला, रमाशंकर बाजपेई, कैलाश बाजपेई, अभिषेक शुक्ला,दयाशंकर अग्निहोत्री, मन्टू बाजपेई,नीलेश शुक्ला,मृत्युंजय बाजपेई, सौरभ द्विवेदी , मन्नू बाजपेई,गौरव बाजपेई ,श्रीधर शुक्ला ,चंदन बाजपेई आदि उपस्थित रहे।