Editor in chief yashpal singh contact number 9369773932
धर्म के आधार पर आरक्षण देने वालों को बेनकाब करना जरूरी–योगी आदित्यनाथ
रिपोर्ट ओमप्रकाश सिंह
बलिया।चुनावों की नजदीकियों के साथ चुनावी पारा उफान पर है, चुनावी सरगमिया तेज हो चुकी है, वहीं कड़कड़ाती धूप और लू भी लगातार चरम पर है, बावजूद इसके राजनीतिक दलों के तमाम नेता इस जबरदस्त गर्मी के मौसम में मेहनत करते नजर आ रहे हैं।शनिवार को द्वाबा राष्ट्रीय विद्यालय बैरिया के प्रांगण में उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार ने जिस प्रकार से हर वर्ग को सशक्त करने का काम किया, गरीब पात्र को योजनाओं का लाभ पहुंचाया, महिला उत्थान में लगातार सफल कार्य किए, उससे देशवासी पूरी तरह से संतुष्ट हैं और फिर से देश में एक मजबूत सरकार बनाने की तरफ जनता कदम बढ़ा चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण की चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। अब तक पांच चरण पूरे हो चुके हैं। छठे चरण का चुनाव आज चल रहा है। कमल चुनाव चिह्न पर जनता का आशीर्वाद बरसाया जा रहा है। पूरे देश में एक स्वर में जनता जनार्दन कह रही है फिर एक बार मोदी सरकार। अबकी बार 400 पार। जब 400 पार की बात करते हैं तो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को चक्कर आने लगता है। कि 400 पार कैसे होगा। जनता कहती ही जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। पूरा चुनाव राम भक्त और राम द्रोहियों के बीच जाकर सिमट गया है। राम द्रोही राम भक्तों पर गोली चलते हैं। आप के विकास पर जिन्हें पीड़ा होती है। जिन्हें गरीब कल्याणकारी योजना चलना अच्छा नहीं लगा।
जिन्हें गरीब का कल्याण नहीं करना ऐसे लोग राम द्रोही हो गए हैं। ये लोग चुनावी समर में कांग्रेस के नेतृत्व में खड़े हैं। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राम भक्तों की टीम एक भारत श्रेष्ठ भारत की प्रतिबद्धता को निभाते हुए देश में काम कर रहे हैं।कहा कि हमने अयोध्या में रामलला को 500 वर्षों बाद विराजमान होते देखा। आज आप अयोध्या जाएंगे तो अच्छा लगेगा। आप अयोध्या जाएंगेा लगेगा जैसे प्रभु श्रीराम साक्षात कृपा कर रहे हैं। क्या ये काम कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग कर पाते क्या।
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आ गई तो आप के हिस्से का आरक्षण मुसलमानों को देने का काम करेगी। कांग्रेस आते ही गोकशी करने वालों का साथ देगी। अगर ऐसा हुआ तो आप भी पाप के भागीदार होंगे।कहा कि ऐसे लोग सत्ता में आते ही राम द्रोहियों को साथ लेकर चलेंगे। लेकिन अगर आप ने बीजेपी को वोट दिया तो। सरकार बनी तो आप को सुरक्षा और सम्मान देगी। बलिया में इस बार बीजेपी की सरकार बनाइए।आप के भले के लिए ही सरकार सोच रही है। आप नीरज शेखर जी को चुनाव जिता कर संसद में भेजिए। उन्हें भारी से भारी मतो से बिजयी बनाएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र सिंह मस्त संजय यादव दया शंकर सिंह आनंद स्वरूप शुक्ला उपेन्द्र तिवारी रविशंकर सिंह पप्पू सुरेन्द्र नाथ सिंह शिवकुमार वर्मा मंटन अरविंद सिंह सेंगर अशोक यादव निर्भय सिंह गहलौत अरुण सिंह सहित हजारों लोग मौजूद रहे।