Editor in chief yashpal singh up fast 24 news
Report om prakash singh
बलिया।भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने बैरिया में हर वर्ष बाढ़ व कटानरोधी कार्य के नाम पर आए करोड़ो रूपये के बंदरबांट होने की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में उन्होंने बैरिया में बाढ़ व कटान रोधी कार्य मे व्यापक स्तर पर हुई भ्रष्टाचार के जांच की मांग की है।भाजपा नेता के पत्र को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकार को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगा है।भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र कहा है कि हर साल बैरिया विधानसभा की जनता बाढ़ की त्रासदी झेल रही है।गोपालनगर, शिवाल दुबेछपरा के बाढ़ प्रभावित लोगों ने गंगा व घाघरा में विलीन होते अपने आशियाना को अपने आंसू भरे आंखों से देखा है।बाढ़ में विलीन हो चुके घर व जमीन के कारण यहां की जनता अपने पेट भरने के लिए हर साल नई जिंदगी शुरू करती हैं।इसके सिवा उनके पास कोई विकल्प भी नहीं होता।लेकिन बाढ़ व कटानरोधी कार्य के नाम पर हर बार सरकारी तंत्र द्वारा लूट का उत्सव मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हर साल आने वाली बाढ़ विभगीय अधिकारी,ठेकेदारों व जनप्रतिनिधियों के लिए सरकारी खजाना लूटने का साधन बन गया है।पत्र में उन्होंने लिखा है कि बैरिया विधानसभा के गोपालनगर टांडी शिवाल व दुबेछपरा में वर्ष 2012 से वर्ष 2023 तक गंगा व घाघरा नदी में आए बाढ़ को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने करोड़ो रूपये खर्च किया लेकिन गुणवत्तापूर्ण कार्य नही होने से हालात जस की तस बनी हुई है। बाढ़ व कतानरोधी कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है
उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।भाजपा नेता के पत्र को मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी बलिया को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगा है।