मुख्य संपादक यशपाल सिंह UP FAST 24 NEWS
जरूरतमंदों की सेवा कर मिलती है आत्म संतुष्टि :–बृजेश कुमार गुप्ता
फतेहपुर।
जीत वेलफेयर फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश समाजसेवी संस्था के प्रदेश सचिव बृजेश कुमार गुप्ता ने पिता स्वर्गीय राम कृष्ण गुप्ता की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर संस्था पदाधिकारियों संग भिटौरा ब्लॉक में स्थित वृद्धा आश्रम में पहुंचकर वहां पर रह रहे वृद्ध जनों को भोजन कराया।
संस्था पदाधिकारियों संग वृद्ध जनों ने स्वर्गीय राम कृष्ण गुप्ता की आत्मा शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा साथ ही साथ शोक संवेदनाएं व्यक्त की, स्वर्गीय रामकृष्ण गुप्ता के बेटे बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कार्य पिछले वह कई वर्षों से पिता की प्रेरणा एवं संस्था के शारीरिक सहयोग से करते आ रहे हैं, साथ ही साथ उन्होंने कहा कि समाज सेवा एक पुण्य का कार्य हैं, करके देखो आपकी जो अंतर आत्मा है उसे एक अलग ही अंत: सुख की अनुभूति होगी। हम सभी संस्था के पदाधिकारियों सदैव की भांति इस वर्ष भी पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंदों के लिए सेवा करने का एक छोटा सा प्रयास किए हैं ऐसा कर हमको आत्म संतुष्टि मिलती है।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष जितेंद्र सविता संस्था उपाध्यक्ष अरविंद मौर्य सचिव ब्रजेश कुमार गुप्ता विधिक सलाहकार सनी श्रीवास्तव, सक्रीय सदस्य शुभम गुप्ता,रायबरेली जिला उपाध्यक्ष चंदर, अयोध्या पटेल, वीरेंद्र सिंह (वरिष्ठ समाजसेवी)अर्जुन राजावत, पुष्पेंद्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, फूल सिंह मौर्य, प्रवीण मौर्य,एवं वृद्धा आश्रम के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

