एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह 9369773932
लालगंज रायबरेली। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियां तेजी से बढ़ती दिखाई पड़ रही है। जिला नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को सरेनी और लालगंज मंडल में कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक आहूत की गई जिसमें गांव चलो अभियान के मद्देनजर संयोजक, प्रवासी ,मंडल कार्यकारिणी शक्ति केंद्र प्रमुख आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सरेनी मंडल की कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा प्रवासी सुशील शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के चुनावी कार्यक्रम गांव चलो अभियान के बारे मे विस्तार से बताया और कहा कि 4 फरवरी से11 फरवरी 1 सप्ताह तक सभी संयोजक और प्रवासी कार्यकर्ताओं को गांव में प्रवास करके घर-घर संपर्क करना है। प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी सरकार के जनहित की योजनाओं के बाबत लोगों को जानकारी देना है और बूथ समितियो की बैठक कर पन्ना प्रमुख आदि जो भी छूटे हुए हैं उनको बनाना है। कार्यशाला में नमो ऐप भी डाउनलोड कराया गया ।साथ ही कार्यकर्ताओं से पार्टी की गतिविधियों को नमो ऐप सहित सरल ऐप में फोटो सहित भेजना भी है। मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावी गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेने का आह्वान किया और कहा कि हम सबको पार्टी के द्वारा घोषित प्रत्याशी को हर हाल में रायबरेली से चुनाव जि
ताना है। कार्यशाला के बाद रायबरेली से टिकट मांग रहे पूर्व सांसद राघवेंद्र सिंह का भी मंडल अध्यक्ष के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । वही लालगंज में हुई बैठक में भाजपा प्रवासी मुनीष अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी के निर्देशों से अवगत कराया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ने किया।इस अवसर पर संयोजक परीक्षित सिंह, सहसंयोजक अखिलेश यादव, नंदकुमार सिंह, आशीष मिश्रा, चंद्रकांत ,सत्य प्रकाश, दिनेश शुक्ला ,नीरज श्रीवास्तव, अजय तिवारी , मनोज अवस्थी ,कैलाश बाजपेई,शिवम गुप्ता, उदय नारायण बाजपेईआदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।