एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह 9369773932
रायबरेली । रायबरेली शहर के नगर पूर्वी मण्डल की कार्यशाला लोधवारी कोठी में आयोजित हुई।
गांव-नगर चलो अभियान की मण्डल कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं लोकसभा प्रभारी वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा गांव चलो अभियान के माध्यम से कल 4 फरवरी से 11 फरवरी तक प्रत्येक गांव तथा नगर में बूथ तक पहुंचकर व्यापक जनसंवाद का अभियान चलाएगी।
इस अभियान में भाजपा के जेष्ट श्रेष्ठ सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि प्रवास करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण की योजनाएं तथा विकसित भारत का विजन लेकर गांव-नगर मुहल्लों,मजरो, टीलो, चौपालो तथा बूथों पर चर्चा करेंगे।
हर बूथ, हर क्षेत्र में संगठन की मजबूती में गांव चलो अभियान नींव का पत्थर साबित होगा। यह अभियान मिशन 2024 में बड़ी विजय का आधार बनेगा।
उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान में प्रत्येक प्रवासी कार्यकर्ता 24 घंटे प्रवास करेंगे,ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम स्तर पर तथा नगरीय क्षेत्रों में बूथ स्तर पर प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में बूथ संयोजक और बूथ प्रवासी प्रवास करेंगे। सक्षम कार्यकर्ता गांव एवं नगर मे प्रवास के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सम्पर्क, बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुखों से संवाद, घर-घर सम्पर्क करते हुए विकसित भारत का विजन तथा देश में परिवर्तन के कारकों के साथ प्रवास के दौरान चर्चा करेंगे।
लोकसभा प्रभारी तिवारी ने कहा कि सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ राष्ट्र की सुरक्षा व विश्व में भारत के बढ़ते हुए सम्मान से राष्ट्र का यशोगान लेकर गांव में सम्पर्क व संवाद किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा करना है तथा राजनैतिक दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ लिए गए सरकार के निर्णयों पर भी संवाद करना है।प्रवास के दौरान स्वच्छता अभियान, शहीदों के परिजनों का सम्मान, खिलाड़ियों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों सहित विभिन्न कार्य क्षेत्रों से जुडे़ लोगों से सम्पर्क करना है।
तिवारी ने कहा कि अभियान के तहत नमो एप पर विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का भी काम करना है। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पत्रक लेकर हर घर की चौखट तक पहुंचना है।
आज रायबरेली नगर पूर्वी की मण्डल कार्यशाला में मण्डल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा एवं अजय त्रिपाठी,लोकसभा विस्तारक कामतानाथ,जिला महामंत्री अमरेश मौर्या,जिला मंत्री श्रीमती कृष्णा चौधरी एवं विवेक शुक्ला,कार्यशाला संयोजक एवं महामंत्री शशिकांत शुक्ला एवं संचालक मंडल महामंत्री अजय सिंह”सोनू” सहित अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।