एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह 9369773932
शाखा संगम में स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्र रक्षा का प्रण।
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के ऐहार गांव स्थित सुप्रसिद्ध बाबा बाल्हेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शाखा संगम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे स्वयंसेवकों ने राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संघ एक पाठशाला है, जहां राष्ट्र भक्तों का जन्म होता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में राष्ट्र के कार्य करने के लिए अच्छे कार्यकर्ता का निर्माण किया जाता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को नियमित शाखा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जिला इकाई की लालगंज खंड में लगने वाली 14 शाखाओं का शाखा संगम आयोजित किया गया। जिसमें सभी शाखाओं के कार्यकर्ता और स्वयंसेवक शामिल हुए। खेलकूद, बौद्धिक और प्रार्थना के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक रामचरण, जिला प्रचारक बृजेश, खंड प्रचारक ओमजी, लक्ष्मी शंकर, निर्भय, शशिकांत, राजेश फौजी, विकल्प पांडेय, विजय, नीरज, जयप्रकाश, जितेश, दिव्यांशु, गया प्रसाद, रॉयल, राहुल सहित तमाम स्वयंसेवक मौजूद रहे।