एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह यूपी फास्ट 24 न्यूज़ 9369773932
लालगंज रायबरेली। अब जबकि रेलमंत्री अश्वनी वैष्णो ने लालगंज बाईपास में टूटे पड़े रेलवे ओवर ब्रिज के पुनर्निर्माण की एन ओ सी को जारी कर दिया है। निश्चित रूप से बाईपास का रेलवे पुल 15 अप्रैल से पहले बन जाएगा। बताते चले कि उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लालगंज के लोगों की तकलीफों को देखते हुए बाईपास में टूटे हुए रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर तत्परता दिखाई ।उन्होंने नेशनल हाईवे के अधिकारियों से जल्द से जल्द पुल निर्माण करने को कहा तो उन्होंने रेल मंत्री से अनापत्ति प्रमाण दिलाने की बात राज्य मंत्री से कहीं। राज्य मंत्री ने गुरुवार को ही व्हाट्सएप के जरिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर ने का लेटर रेल मंत्री को भेजा और उसी रात 12 बजे रेल मंत्री ने अनापत्ति प्रमाण पत्र राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के व्हाट्सएप पर भेज कर शीघ्र पुल निर्माण का आश्वासन भी दिया। राज्य मंत्री ने रात में ही नेशनल हाईवे के अधिकारियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र भेज दिया और कहा कि जल्द से जल्द लालगंज का टूटा हुआ पुल बनाया जाए जिससे लोगों को जाम आदि की समस्याओं से निजात मिल सके। राज्य मंत्री की पहल का स्वागत करते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक शर्मा, जिला अध्यक्ष रोहित सोनी ,जिला महामंत्री अप्पू शर्मा,जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय वाजपेई ने कहा कि निश्चित रूप से दिनेश प्रताप सिंह ने जनहित का कार्य किया है। पुल का निर्माण हो जाने से लालगंज के व्यापारियों को भारी सुविधा मिलेगी।भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कैलाश वाजपेई ने राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आभार जताते हुए कहा कि मंत्री जी सदैव जनहित के कार्यों के लिए तत्पर मिलते हैं और पुल निर्माण के लिए रेलवे से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करा कर सराहनीय कार्य किया है। व्यापारी नेता शीलू त्रिवेदी ,शिवम गुप्ता,महेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता , अनूप पांडे, सुशील शुक्ला ,यतिन सिंह चौहान ,पुस्तक व्यवसाय सतीश त्रिवेदी ,मनोज अवस्थी ,अनिल त्रिवेदी, सुनील मिश्रा आदि ने भी राज्य मंत्री का आभार जताया है।
रिपोर्ट यूपी फास्ट 24 न्यूज़