एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह,9369773932
लालगंज रायबरेली। सोमवार को भाजपा पदाधिकारियों ने सरेनी विधानसभा के एक दर्जन स्थानों पर मोदी की गारंटी वैन से जहां प्रचार प्रसार किया वहीं सुझाव पेटिका में लोगों से उनके सुझाव पत्र भी डलवाने का काम किया। सोमवार को भाजपा के रंग में रंगी मोदी गारंटी वैन घुरवारा गांव पहुंची ,जहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी सिंह ने मोदी गारंटी वैन का स्वागत किया और वैन के माध्यम से भाजपा के विचारों से जनता को अवगत कराने का काम किया। साथ ही विकसित भारत के लिए सुझाव पत्रिका में लोगों के सुझाव पत्र भी डलवाए। घुरवारा के बाद मोदी गारंटी वैन लालगंज पहुंची जहां सरेनी विधानसभा संयोजक सुशील शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी ,अभियान संयोजक दीप प्रकाश शुक्ला, भाजपा नेता सचिन रस्तोगी ,बूथ अध्यक्ष दिनेश दीक्षित के नेतृत्व में लोगों से सुझाव पत्र आमंत्रित किए गए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। उसने अपने घोषणा संकल्प के अनुसार जनता से किए वादे पूरा किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन सेवक के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं ।प्रधानमंत्री विकसित राष्ट्र के साथ-साथ जनता के विकास के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं ।उन्होंने लोगों से भाजपा को ही जिताने का आह्वान किया। इस मौके पर ललित कुशवाहा ,करुणेस श्रीवास्तव
सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।