एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह यूपी फास्ट 24 न्यूज़ 9369773932

बलिया में लोकसभा चुनाव का पारा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।भाजपा उम्मीदवार व उनके समर्थक क्षेत्र का तूफानी दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा उम्मीदवार तथा पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्र शेखर के पुत्र नीरज शेखर के पक्ष में विधानपरिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र बैरिया के आधा दर्जन गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जनता से मिले। जन संवाद की इस श्रृंखला में बैरिया के सुघर छपरा दूबे छपरा मधुबनी व कोटवां ग्राम सभा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित जनता से आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा। कोटवां के प्रधान रोशन गुप्ता के आवास पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बोलते हुए पप्पू सिंह ने कहा कि नई सोच, नए विचार, नए सपने और नए संकल्प के लिए भाजपा को अपना वोट दे।जनसंवाद के अगली कड़ी में मधुबनी में सुभाष सिंह के आवास पर बोलते हुए उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंवाद के इस कार्यक्रम में बैरिया प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण यादव भाजपा नेता सूर्यभान सिंह रोशन गुप्ता रमेश सिंह दुर्गेश सिंह जयप्रकाश साहू मुक्तेश्वर सिंह सतन यादव मनोज निषाद बसन्त यादव अखिलेश यादव जितेंद्र वर्मा अरुण यादव सुनील राम मन्तोष चौधरी रवि प्रताप सिंह आत्मा पासवान आदित्य शर्मा मुहम्मद सहाबुद्दीन विनोद सिंह शुभम सिंह नंदजी गोंड़ जितेंद्र सर्राफ डॉ अरुण यादव रमेश सिंह शिवजी सिंह पिन्टू शर्मा अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।