Editor in chief yashpal singh contact number 9369773932
रिपोर्ट ओमप्रकाश सिंह बलिया
भाजपा में ही सुरक्षित है ब्राह्मण समाज का सम्मान व स्वाभिमान,नीरज शेखर को दिया अपना आशीर्वाद
बलिया।ब्राह्मण युगों युगों से धर्म रक्षक रहा है। संस्कृति, धर्म व सद्भाव रूपी माला पहन कर हमेशा समाज का मार्गदर्शन करता रहा है। एक ब्राह्मण अपने आसक्ति ज्ञान से हर मानव जाति का दिल जीत सकता है। ब्राह्मण सम्मान व स्वाभिमान का भूखा है और यह भाजपा में ही सुरक्षित है।ये बातें ब्राम्हण समाज के एक बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि के भाजपा नेता टुन जी पाठक ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में अराजकता, गुंडागर्दी व भू माफिया का सफाया हुआ है। आज हर पार्टी ब्राह्मणों की ओर निहार रही है। लोकसभा क्षेत्र बलिया में जीत हासिल करने के लिए चल रही रस्साकसी के बीच रविवार को बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के ब्राह्मणों ने बैठक कर भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के लिए हुंकार भरी।बैठक में ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में मतदान करने की प्रतिबद्धता जताई। समाज के लोगों ने कहा कि ब्राह्मणों के मान-सम्मान की रक्षा भाजपा सरकार में ही संभव है।वीरेंद्र पाठक टुनजी ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव ही अपने धर्म के मार्ग पर चलने का काम किया है। ऐसे में इस बार फिर राष्ट्र धर्म की रक्षा के लिए समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर भाजपा के पक्ष में मतदान करना होगा। भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी बबलू ने कहा कि कुछ लोग ब्राह्मण समाज को बरगलाने का काम कर रहे है।जिससे भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। सदियों से ब्राह्मण मार्गदर्शक रहा है और आगे भी उसी भूमिका में रहेगा। राजनारायण तिवारी ने कहा कि देश को बचाने के लिए आज फिर ब्राह्मण समाज की आवश्यकता है। महावीर पाठक ने कहा कि भाजपा ने ब्राह्मण समाज के लिए जो किया है वो किसी पार्टी में संभव नहीं है।बैठक में हजारों प्रबुद्धजनों की भागीदारी रही।