Editor in chief yashpal singh contact no 9369773932
रिपोर्ट ओमप्रकाश सिंह बलिया यूपी फास्ट 24 न्यूज़
बलिया। जनसंपर्क व जनसंवाद के श्रृंखला में भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने बैरिया विधानसभा के आधा दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क कर जनता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अपने के लिए आशीर्वाद मांगा।मंगलवार को नीरज शेखर ने दलजीत टोला सिवन टोला सोनबरसा दलन छपरा लालगंज सूर्यभान पुर आदि गांवो में जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।इस दौरान भारी भीड़ रही।उन्होंने उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि मैं वोट नहीं, आशीर्वाद मांगने आया हूं। अपने भाई, अपने बेटे को आशीर्वाद दे, ताकि तीसरी बार मोदी सरकार बने और देश विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत बने और बलिया को भी आत्म निर्भर बनाया जा सकें। बलिया आप लोगों की बदौलत देश स्तर पर अपना पहचान बना चुका है। एक बार हमें समर्थन देकर प्रधानमंत्री के सपनों का भारत बनायें।कार्यक्रम को पूर्व विद्यालय सुरेन्द्र सिंह अरविन्द सिंह सेंगर अशोक यादव कमलेश यादव भरत यादव राधेश्याम तिवारी मुक्तेश्वर सिंह अरुण सिंह अमिताभ उपाध्याय निर्भय सिंह गहलौत ने संबोधित किया।इस दौरान भारी संख्या में जगह जगह लोग मौजूद रहे।