एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह यूपी फास्ट 24 न्यूज़ 9369773932
रिपोर्ट ओमप्रकाश सिंह
अबकी बार केन्द्र में बनेगी गठबंधन की सरकार–शिवशरण तिवारी
बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव शिवशरण तिवारी ने दावा किया कि बलिया सहित यूपी की सभी सीटें भाजपा हार रही है।उन्होंने कहा कि अबकी बार कुशासन और सुशासन के बीच चुनाव हो रहा है देश की जनता भाजपा की झूठी सरकार से तंग आ चुके हैं और यूपी की सभी 80 सीटें भाजपा हार रही है और केन्द्र में गठबंधन की सरकार बन रही है।कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर गरीब महिलाओं के खाते में हर साल एक लाख रुपये भेजे जाएंगे। इसके साथ ही 30 लाख नौकरियां बेरोजगारों को दी जाएगी, यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है।उक्त बातें मंगलवार को शिव शरण तिवारी ने पत्रकार वार्ता में कही।उन्होंने कहा कि इस चुनाव से संविधान को बचाया जा सकेगा। जैसे समुद्र मंथन हुआ था उसी तरह से 2024 में संविधान मंथन होने जा रहा है। एक तरफ वो लोग हैं, जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है, जो संविधान को बचाना चाहती है।10 साल की केंद्र सरकार और सात साल की यूपी सरकार ने किसान, नौजवानों को धोखा देने का कार्य किया है। भाजपा ने कहा था कि सत्ता में आने के बाद किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। किसी की आय दो गुनी नहीं हुई बल्कि जो आय थी वह भी खत्म हो गई।उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय को अधिक से अधिक वोट देकर विजयी बनाने के लिए बलिया की जनता से आह्वान किया।