Editor in chief yashpal singh contact number 9369773932
रिपोर्ट ओमप्रकाश सिंह बलिया
अंचल ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के लिए लोगों से मंगा सहयोग,सनातन पाण्डेय भी रहे साथ
बलिया।भाजपा सरकार लोगों को फ्री में अनाज दे रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी के सहयोग से यदि गठबंधन की सरकार बनती है तो लोगों को आटा के साथ-साथ डाटा भी फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा.उक्त बातें बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कही।जयप्रकाश अंचल ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के पक्ष में तालिबपुर करमानपुर चकगिरधर गोन्हिया छपरा सहित दर्जनों गांवो में जनसंपर्क व जनसंवाद किया।इस दौरान उनके साथ सनातन पाण्डेय भी रहे।जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि आज महंगाई अपने चरम पर है और लोग परेशान हो रहे हैं. भाजपा ने उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया, इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ होगा।उन्होंनेउपस्थित जनसमूह से पूछा कि क्या अच्छे दिन आए? उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार आएगी तो खुशियों के दिन आएंगे। कहा कि 2024 के चुनाव में जनता रिकॉर्ड बनाने जा रही है जो लोग ऊंचाई पर पहुँचे थे उनका काउंटडाउन शुरू हो गया है।यह चुनाव हमारी नही बल्कि आने वाले भविष्य का चुनाव है। बलिया लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय ने कहा कि यह चुनाव संविधान और देश बचाने को लेकर हो रहा है। किसान हितों के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार अब किसानों की उपेक्षा कर रही है। महंगाई बढ़ती जा रही है। आम गरीब जनता के लिए घर-परिवार चलाना मुश्किल हो गया है लेकिन भाजपा सरकार झूठे दावे कर रही है।इंडिया गठबंधन ने घोषणा पत्र में गरीब किसान का कर्ज माफ होगा।हम 10 किलो अनाज 500 रुपये आटा व डेटा मुफ्त देंगे।मौके पर शिवशरण तिवारी संजय मिश्र कमलेश वर्मा अजय सिंह जयप्रकाश यादव मुन्ना गोपाल जी यादव एकराम यादव स्वामीनाथ यादव अजय यादव उमेश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।