एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह यूपी फास्ट 24 न्यूज़ 9369773932
रिपोर्ट ओमप्रकाश सिंह बलिया
बलिया।अगामी एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में स्वच्छ निष्पक्ष शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव को लेकर शुक्रवार को डीएम रविन्द्र कुमार व एस पी देवरंजन वर्मा ने बैरिया थाने सहित कई स्थानों का मैराथन दौरा किया।इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों गणमान्य लोगों के साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था की जानकारी ली। वहीं निर्वाचन की अब तक की तैयारियों का भी जायजा लिया। चुनाव को देखते हुए थाना स्तर पर अब तक की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की। डीएम ने चिन्हित किए गए असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं अधिक से अधिक मतदान करने का सुझाव भी दिया। डीएम ने कहा कि उपद्रवी तत्व किसी भी हाल में नहीं बख्शे जाएंगे।उन्होंने अधिक से अधिक मतदान करने के लिए एक स्लोगन भी दिया।कहा कि बागी बलिया तबे कहाई, घर घर से जब वोट दियायी।मौके पर सी ओ उस्मान एस एच ओ धर्मवीर सिंह प्रधान रोशन गुप्ता जितेन्द्र वर्मा सुमेर सिंह मनोज सिंह गुड्डू हरिकंचन सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।