एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह यूपी फास्ट 24 न्यूज़ 9369773932
रिपोर्ट ओमप्रकाश सिंह बलिया
बलिया।बैरिया ब्लाक परिसर में मंगलवार बैरिया ब्लाक प्रमुख मधु सिंह ने प्रधान संघ कार्यालय का उद्घाटन विधि-विधान और वैदिकमंत्रोचार के साथ किया।
प्रधान संघ कार्यालय के उद्घाटन करने के बाद मधु सिंह ने कहा कि आज का दिन हम सभी बैरिया वासियों के लिए अविस्मरणीय है। प्रधान संघ कार्यालय हम सभी को गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह भवन पंचायतों के सशक्तिकरण के साथ ही पंचायतो के समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति और शक्ति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों के बैठने व मीटिंग आदि करने की अलग से कोई व्यवस्था न होने के चलते अक्सर प्रधानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए क्षेत्र पंचायत ने तय किया कि प्रधानों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए और उनकी सुविधा के लिए क्षेत्र पंचायत से प्रधान संघ भवन का निर्माण कराया जाए। कहा कि इस भवन के निर्माण हो जाने से ग्राम प्रधानों के विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम अब नए भवन में ही सम्पन्न होगा। बताया कि प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण यादव व बैरिया के प्रधानों का बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया गया। कहा कि प्रधान संघ भवन समय की मांग थी।प्रमुख ने कहा कि प्रधान संघ भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा। प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण यादव ने कहा कि क्षेत्र पंचायत से बनाए गए यह प्रधान संघ कार्यालय जनपद का पहला कार्यालय है।उन्होंने कार्यक्रम मे आए बैरिया ब्लाक के अधिकारियों कर्मचारियों व प्रधानों को आभार व्यक्त किया।इस बीच प्रधान संघ भवन के निर्माण पर तमाम ग्राम प्रधानों ने खुशी का इजहार किया।उद्घाटन के अवसर पर एडीओ पंचायत उमेश कुमार सिंह एडीओ मुकेश सिंह अश्वनी कुमार उपाध्याय प्रधान प्रमोद यादव रोशन गुप्ता डॉ अरुण यादव अमित कुमार मन्तोष चौधरी परमात्मा गोंड़ जितेंद्र वर्मा मनजी पासवान संजय चौधरी मनोज निषाद भुवनेश्वर राम बृजेन्द्र सिंह सतन यादव शिवजी सिंह अखिलेश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
