एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह यूपी फास्ट 24 न्यूज़ 9369773932
डॉ ब्रह्म प्रकाश सिंह स्मृति दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट ओमप्रकाश सिंह बलिया
डॉ ब्रह्म प्रकाश सिंह स्मृति दिवस के अवसर पर डॉ ब्रह्म प्रकाश सिंह (गोंहिया छपरा) मेमोरियल सोसायटी द्वारा खाकी बाबा की मठिया में पर्यावरण जन जागरूकता रैली, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं जन संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के रेलवे के अधिकारी श्री निर्भय नारायण सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरुक किया एवं शिक्षा को ही आर्थिक उन्नति का मार्ग बताया। मुख्य अतिथि ने “मेरा आवास फलदार वृक्ष का प्रवास” श्रृंखला के तहत गोंहिया छपरा के खाकी बाबा की मठिया में दस फलदार वृक्षों का पौधरोपण किया एवं ग्राम वासियों से इसके संरक्षण का वचन लिया। विशिष्टि अतिथि डॉ धर्मेंद्र पांडे जी ने द्वाबा की सांस्कृतिक एवं क्रांतिकारी विरासत को याद किया एवं युवाओं से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। सबसे पहले आज सुबह प्रातः काल में समिति के अध्यक्ष डॉ प्रेम प्रकाश सिंह ने स्वर्गीय मैनेजर सिंह स्मारक से बैरिया शहीद स्मारक तक, जनजागरूकता प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी में क्षेत्रीय लोगो ने सहभाग किया एवं राहगीरों को वृक्ष देकर उन्हें पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चंद्रेश ने प्रथम, देवेंद्र ने द्वितीय एवं देव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दस अन्य विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार एवं बाकी सभी प्रतिभागियों को विशेष पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। जनसंगोष्टी का संचालन डॉ ब्रह्म प्रकाश सिंह समिति के सचिव श्री नवीन उपाध्याय जी ने, रैली का संचालन ज्ञान प्रकाश एवं समान्य ज्ञान प्रतियोगिता को शैलेश सिंह ने सम्पन्न कराया। समिति के अन्य सदस्यों आनंद सिंह, शुभम वर्मा वन पटेल, आर्यन पांडे, भक्ति वर्धन मिश्रा सहित गोंहिया छपरा के ग्रामीण उपस्थित रहे।