Editor in chief yashpal singh contact number 9369773932
रिपोर्ट ओमप्रकाश सिंह बलिया
बलिया। घाघरा नदी के त्रासदी झेल रहे सुरेमनपुर दियरांचल के कटान प्रभावित गोपाल नगर टाड़ी के बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुँचे राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने न सिर्फ उनके जख्मों पर मरहम लगाया बल्कि पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और उनकी दिक्कतों का ठोस पहल का भरोसा दिया। सांसद ने कहा कि क्षेत्र में कटान रोकने के लिए सभी जरूरी कार्य किये जायेंगे। जिन लोगों के पक्के या कच्चे मकान कटान में समाहित हुए हैं, उन्हें जमीन व सरकारी आवास दिये जाएंगे। नीरज शेखर ने बाढ़ पीड़ितों को सरकार के तरफ से अन्य सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ व कटान पीड़ितों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है उनका सर्वे करा कर तत्काल अहेतुक सहायता दी जाएगी।उन्होंने मौके से ही बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मिश्र व एसडीएम से बात की। इस दौरान अरविंद सिंह सेंगर, विनोद सिंह, अरुण सिंह, निर्भय सिंह गहलौत के अलावा तहसीलदार सुदर्शन सिंह, नायब तहसीलदार रोशन सिंह आदि थे।