एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह यूपी फास्ट 24 न्यूज़
रिपोर्ट ओमप्रकाश सिंह बलिया
बलिया। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का अन्याय बढ़ता जा रहा है लेकिन यह बहुत दिनों तक नहीं चलेगा और बहुत जल्दी ही पार्टी भाजपा सरकार के अत्याचार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।उक्त बातें बैरिया से समाजवादी पार्टी के विधायक जयप्रकाश अंचल ने बैरिया में नवनिर्वाचित सांसद सनातन पाण्डेय के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में कही।उन्होंने अपने संबोधन में सत्तारुढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हम बीजेपी के अत्याचारों के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।कार्यकर्ता का सम्मान हमारी प्राथमिकता है।इससे कोई समझौता नहीं होगा।सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि यह सरकार एक वर्ष भी नहीं चलेगी।इस सरकार में बाढ़ व कटान के नाम पर अधिकारियों ने लूट मचा दिया है।लेकिन अब अधिकारियों की मनमानी नही चलेगी।कार्यक्रम में मुख्यरूप से तारकेश्वर मिश्र संजय मिश्र एस एस तिवारी अजय सिंह शैलेश सिंह संजय यादव मुन्ना अंचल योगेन्द्र यादव विजय यादव उमेश यादव आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता दधरथ यादव व संचालन विनायक मौर्य ने किया।