एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह
यूपी फास्ट 24 न्यूज़
मो नम्बर 9369773932
उप निरीक्षक अभिजीत त्रिपाठी के द्वारा छात्रों को किया गया सम्मानित
रिपोर्ट मनदीप कुमार
लालगंज रायबरेली। आज शुक्रवार को लालगंज क्षेत्र के मीठापुर स्थित सरस्वती बाल मंदिर मीठापुर के बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाकर अपने क्षेत्र के साथ-साथ अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को उप निरीक्षक सरेनी अभिजीत त्रिपाठी के द्वारा बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। उप निरीक्षक अभिजीत त्रिपाठी ने बच्चों को बताया कि जब सफलता की सीढ़ी पर निरंतर चलना है तो शिक्षा वह रास्ता है जो आपको आपके मंजिल तक पहुंचा सकता है। क्योंकि शिक्षा उस शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा उतना ही बड़ेगा। इसी के साथ निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली अनामिका व द्वितीय नमो व अंशिका तीनों छात्रों को विद्यालय परिवार की तरफ से इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के संचालक प्रीतू शर्मा प्रधानाचार्य राजपाल सिंह कोसा अध्यक्ष सुरेश शर्मा व उमेश शर्मा धर्मेंद्र सिंह व अध्यापक अभिषेक निक्की महिमा रूपाली पलक अंशिका आदि लोग उपस्थित रहे

