एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह यूपी फास्ट 24 न्यूज़ 9369773932
रिपोर्ट प्रधान संपादक जितेंद्र सविता
रायबरेली
पूरे देश में साहित्य सेवा में सक्रिय संस्था शब्दाक्षर की रायबरेली की जिला समिति का बीते दिन गठन हो गया। जिसमें देश के वरिष्ठ नवगीतकार डॉ विनय भदौरिया को अध्यक्ष,कवि उदय बाजपेई को जिला उपाध्यक्ष,डॉ शैलेश प्रताप सिंह को जिला सचिव,प्रियंका तिवारी को साहित्य मंत्री,आनंद सिंह को संगठन मंत्री,दीप अमन को अर्थमंत्री और वाई पी सिंह को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संवाददाता से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष विनय भदौरिया ने कहा कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह और प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार हिन्दवी को हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। डॉ भदौरिया ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी संस्था द्वारा सौपी गई है उसे पुरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की कोशिश करूंगा।