एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह अप फास्ट 24 न्यूज़ मो.9369773932
रिर्पोट ओम प्रकाश सिंह

बलिया।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोज सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मन्त्री,भारत सरकार नितिन गडकरी से उनके दिल्ली आवास पर मिलकर उनसे “बैरिया विधानसभा” अन्तर्गत विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया,जिस पर तत्काल कार्यवाही करने का आदेश सड़क परिवहन मंत्री ने दिया।मनोज सिंह ने बताया कि बलिया में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बिहार राज्य के माझी सीमा तक बनने वाले ग्रीनएक्सप्रेस-वे में “बैरिया विधानसभा अन्तर्गत” कर्ण छपरा राघव सिंह के डेरा से कर्ण छपरा सम्पर्क मार्ग तक तथा बैरिया देवराज ब्रह्म मोड़ से टेगरही ग्राम सभा तक एवं नगर पंचायत बैरिया के जगदेवा सम्पर्क मार्ग तथा सोनवरसा ग्राम क्षेत्र में अंडरपास एवं राघव सिंह के डेरा कर्ण छपरा सम्पर्क मार्ग ठकुरी बाबा का मठिया पर्यटन केंद्र को ग्रीन एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मिलकर उनके आग्रह किया गया जिसे उन्होंनो तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किया।