मुख्य संपादक यशपाल सिंह यूपी फास्ट 24 न्यूज

रिर्पोट ओम प्रकाश सिंह
बलिया।बैरिया ब्लाक के मधुबनी पंचायत भवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज बड़ा ही सम्मान से फहराया गया।पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि व जिला प्रधान संघ बलिया के जिला महासचिव अरुण यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडा फहराने के बाद सभी ने एक साथ सामुहिक राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 26 जनवरी स्वाधीन भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरव का दिन है। इसी दिन 26 जनवरी 1950 को भारतवर्ष का संविधान लागू हुआ और हमारे देश गौरवशाली संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ।हम सभी अपने राष्ट्र की संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लेते हैं। कहा कि हमें विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने पंचायत की जनता से कहा कि हर तरह की समस्या में गाँव की सरकार उनके साथ है और निरंतर विकास के कार्य किये जा रहे हैं।कहा कि गांवों की हर बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण समस्याओं से अवगत होकर उसका निदान करने के लिए मैं तत्पर हूं। पंचायत का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है।अरुण यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त ग्रामवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।