मुख्य संपादक यशपाल सिंह UP FAST 24 NEWS
डीजे और गाजे बाजे के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालगंज में निकाला विजय जुलूस, दिल्ली और मिल्कीपुर की जीत पर बंटी जलेबी




रिर्पोट राजपाल सिंह
लालगंजरायबरेली। हिंदुस्तान की राजधानी दिल्ली पर भारतीय जनता पार्टी ने जो परचम लहराया है उससे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को अपार खुशी हुई है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने लालगंज नगर के महावीर होटल परिसर मे जहां एक दूसरे के कुमकुम टीका लगाकर भाजपा की जीत की बधाई दी ,वहीं होली से पहले ही अमीर गुलाल खेल कर एक दूसरे के गले लगे। उसके पश्चात डीजे और गाजे बाजे के साथ नगर की सड़कों में भाजपा की भगवा टोपी लगाये कार्यकर्ताओं का हुजूम विजय जुलूस के रूप में उमड़ पड़ा। जय श्री राम,भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी योगी जिंदाबाद के उद्घोष से लालगंज नगर गुंजायमान हो उठा। विजय जुलूस का समापन अटल चौक में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति पर माल्यार्पण और जलेबी वितरण से हुआ। विजय जुलूस का संयोजन और संचालन भाजपा विधानसभा संयोजक सुशील शुक्ला ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा नेता जेपी सिंह, हरि शंकर पांडे, अनूपपांडे, दीप प्रकाश शुक्ला, शिव प्रकाश पांडे ,चंद्र प्रकाश पांडे, मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष उमेश सिंह ,चंदन त्रिवेदी ,मंडल अध्यक्ष प्रदीप लोधी ने दिल्ली की जीत को भाजपा की ऐतिहासिक जीत करार देते हुए कहा कि अब वह समय दूर नहीं है, जब पूरे देश में भगवा लहराएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे भारत में कमल खिलाने में सफल होंगे। दिल्ली और मिल्कीपुर की जीत के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जोरदार बधाई दी है। इस अवसर पर प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह मुन्ना ,सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राजेश सिंह फौजी, मृत्युंजयबाजपेई,कैलाश बाजपेई, मंटू बाजपेई, सुरेंद्र गुप्ता, संजय चड्ढा, शिवम गुप्ता , पुष्कर गुप्ता,राजन अवस्थी ,केसी गुप्ता, कौशलेंद्र कंचन, अर्पित बाजपेई, बबलू तिवारी सभासद, नरसवां प्रधान जितेंद्र पटेल, श्याम प्रकाश दीक्षित, अचिन अवस्थी, रामशंकर ,शीतला सविता, अवधेश सविता, राम रानी वर्मा,अभिषेक शुक्ला, सिवबोध सिंह, तेज बहादुर ,राम प्रकाश बाजपेई, नागेंद्र सिंह ,राम सुमेर लोधी, जय करन लोधी, अखिलेश बाजपेई ,केके सिंह रवि पंडित, सुनील मिश्रा ,धर्मेंद्र सिंह, जगन्नाथ पांडे ,राजेश निर्मल, निर्वेश साहू, रामविलास लोधी, रणविजय सिंह आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।