22 जनवरी 2024 को होने जा रहा है अयोध्या में राम प्राण प्रतिष्ठा।
लालगंज रायबरेली।22 जनवरी 2024 यह वह तारीख है जिसका भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों को बेसब्री से इंतजार था। आज वह घड़ी आ गई है जब राम अपने अयोध्या में एक बार फिर से विराजमान होंगे। अयोध्या में एक तरफ राम प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है ।वहीं दूसरी तरफ भारत के कोने कोने से साधु संत व राम भक्त मंदिर और घरों को सजाकर राम प्राण प्रतिष्ठा का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। वही खबर ग्राम बेलौली लालगंज रायबरेली से आई है जहां पर साधु संत व ग्राम समाज के लोगों ने कलश यात्रा निकाली। और राम उत्सव मना रहे है। वहीं साधु संत व सभी राम भक्तों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कोटि कोटि धन्यवाद किया।
