एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह यूपी फास्ट 24 न्यूज़ 9369773932
लालगंज रायबरेली ।भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सरेनी चुनाव प्रबंधन समिति की प्रथम परिचयात्मक बैठक आहूत की गई । जिसमें सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्व से अवगत कराया गया और चुनावी गतिविधियों में लगने के लिए आह्वान किया गया। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र बहादुर सिंह दाढ़ी और विधानसभा संयोजक सुशील शुक्ला ने कहा कि संभवत 15 मार्च के पहले लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाएगी। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही सभी कार्यकर्ता चुनावी गतिविधियों में लग जाएंगे। उसके पहले पार्टी के द्वारा घोषित लाभार्थी संपर्क अभियान को हर हाल में पूरा करना है। प्रत्येक लाभार्थी के घर जाकर उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र सपना है और उसको फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के 4 मार्च को फिरोज गांधी ऑडिटोरियम रायबरेली में होने वाले लाभार्थी सम्मेलन को भी सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने के लिए प्रेरित किया गया। जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी ने बैठक में लाभार्थी सम्मेलन अभियान की प्रगति की जानकारी ली और सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान में तेजी लाने को कहा।
विधानसभा संयोजक सुशील शुक्ला ने बताया कि बूथ प्रबंधन कार्य प्रमुख सुशील सिंह और जतिन पाठक बनाए गए हैं। विधानसभा लीगल टीम की जिम्मेदारी नीरज बाजपेई और राहुल सिंह को सौंपी गई है। वीडियो वैन प्रमुख की जिम्मेदारी धीरेंद्र सिंह और दीप प्रकाश शुक्ला को सौंपी गई है। मीडिया प्रबंधन का कार्य यशपाल सिंह और प्रदीप लोधी के जिम्मे किया गया है ।प्रचार सामग्री प्रमुख के लिए चंद्र प्रकाश पांडे और राम सुमेर लोधी को नामित किया गया है ।प्रचार अभियान के लिए आशुतोष शुक्ला और अवधेश भदोरिया की नियुक्ति हुई है ।प्रचार सामग्री एवं साहित्य वितरण प्रमुख की जिम्मेदारी राम प्रताप सिंह और मनीष त्रिवेदी को दी गई है। सोशल मीडिया का कार्य अभय प्रताप सिंह और शिवम गुप्ता देखेंगे ।यात्रा व प्रवास प्रमुख की जिम्मेदारी सुशील तिवारी और मनीष देवपाल को सौंपी गई है। वाहन व्यवस्था प्रमुख का कार्य विकेश द्विवेदी और सदन सविता देखेंगे। प्रवासी कार्यकर्ता प्रमुख के नाते प्रभात सिंह त्रिलोक चंदी और ओमकार यादव कार्य करेंगे। लाभार्थी संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी वीके सिंह और श्रीमती रामरानी वर्मा को दी गई है। सामाजिक संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी अनूप पांडे और राघवेंद्र सिंह को दी गई है। युवा संपर्क प्रमुखके लिए विनय विक्रम सिंह और शुभम गौड़ नियुक्त किए गए हैं ।महिला संपर्क प्रमुख का कार्य श्रीमती प्राची शालू और श्रीमती अनीता वर्मा करेंगी । व्यावसायिक एवं सामाजिक विशेष संपर्क के लिए डलमऊ अध्यक्ष ब्रजेश दत्त गौड़ और गौरव सिंह नामित किए गए हैं। कार्यालय प्रमुख का काम पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रकाश पांडे और यतीन चौहान देखेंगे। मतगणना प्रमुख का काम वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी सिंह और पंकज रावत के जिम्मे रहेगा। इसके अलावा विधानसभा कोर कमेटी में सभी मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी सहित विधानसभा में रहने वाले जनप्रतिनिधि के साथ-साथ वरिष्ठ पदाधिकारी भी होंगे। बैठक में जिला विस्तारक कामतानाथ ,विधानसभा विस्तारक अजय सहित मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, दिवाकर मिश्रा, जगन्नाथ पांडे व चुनाव संचालन समिति के लोग मौजूद रहे।