एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह 9369773932
लालगंज रायबरेली।भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुराई बाग कस्बे में फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा कटघर ग्राम सभा में आयोजित नमो युवा चौपाल युवाओं को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। नेहरू इंटर कॉलेज कटघर में आयोजित नमो युवा चौपाल को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ने आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करते हुए तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। नेहरू इंटर कॉलेज कटघर में आयोजित नमो युवा चौपाल में जिला महामंत्री भाजपा दिनेश त्रिपाठी ने आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में युवा शक्ति को अपने जोश का सकारात्मक इस्तेमाल कर बूथ जीता चुनाव जीता के सिद्धांत पर कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का संदेश दिया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल पांडे ने कहा युवा शक्ति देश का भविष्य है और देश का भविष्य भाजपा के हाथों में सुरक्षित है। इस मौके पर युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी जतिन पाठक ,मंडल अध्यक्ष महेंद्र पटेल ,जिला कार्यसमिति सदस्य रवि सिंह ,बॉबी पंडित, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऋषभ मिश्रा ,सुधीर जायसवाल, निक्की कौशल ,मंडल उपाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट ब्यूरो चीफ यूपी फास्ट 24 न्यूज़