Editor in chief yashpal singh contact number 9369773932
रिपोर्ट ओमप्रकाश सिंह बलिया
बलिया। बलिया में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में शासन, प्रशासन और राजनीतिक दल सभी इस महापर्व में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने में दिन रात एक किए हुए हैं।चुनाव में सपा भाजपा के साथ ही बसपा के प्रत्याशी भी जनता के दरबार में मत्था टेक आशीर्वाद लेने हेतु प्रयत्नशील है। बलिया लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने बेलहरी भरखोखा रुद्रपुर दल छपरा दुर्जनपुर शिवाल विसुनपुरा सहित करीब एक दर्जन जगहों पर सघन जनसंपर्क के माध्यम से मतदाताओं के चौखट पर माथा टेका और आशीर्वाद मांगा।भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी नीरज शेखर कई दिनों से विभिन्न जगहों पर बैठकों के उपरांत भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं से संपर्क किया और भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के साथ ही अपने लिए आशीर्वाद और समर्थन मांगा।सघन जनसंपर्क और जनसंवाद की श्रृंखला में नीरज शेखर ने बैरिया प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण यादव के साथ ही मझौवा के प्रधान धर्मवीर सिंह शिवाल के प्रधान परमात्मा गोंड़ दुधइला के प्रधान शिवजी सिंह विसुनपुरा के प्रधान संजय चौधरी चाई छपरा के प्रधान मंतोष चौधरी अधिसिजुया के प्रधानप्रतिनिधि मनोज निषाद के साथ ही विक्रमा यादव पहलवान गोपलजी यादव अनिल सिंह मुकेश साहनी भूली साहनी राघवेंद्र तिवारी राजनारायण ओझा से मिल कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इसके साथ ही भाजपा के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव पर चर्चा की। इस दौरान चुनाव को लेकर व्यूह रचना भी तैयार की गई।