एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह यूपी फास्ट 24 न्यूज़ 9369773932
रिपोर्ट ओमप्रकाश सिंह बलिया
बलिया : लोकसभा क्षेत्र बलिया से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज शेखर का केंद्रीय चुनाव कार्यालय नगर मुख्यालय के चंद्रशेखर नगर स्थित उनके आवास झोपड़ी से संचालित होगा। केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 3 मई को होगा। केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बलिया लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को अपना उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए एक केंद्रीय चुनाव कार्यालय और विधानसभा स्तर पर भी कार्यालय गठित किए जाते हैं। भाजपा उम्मीदवार राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने लोकसभा चुनाव के संचालन हेतु केंद्रीय चुनाव कार्यालय चंद्रशेखर नगर के झोपड़ी पर ही स्थापित करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 03 मई को होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि देवरिया के सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी होंगे। लोकसभा उम्मीदवार राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के सम्मानित नेताओं को आमंत्रित किया है।