Editor in chief yashpal singh contact number 9369773932
Reporter Om Prakash Singh
बलिया।लोकसभा सीट बलिया से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में चकिया पंचयात के पूर्व प्रधान अरुण सिंह के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमालपुर गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया।नेताओं व कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर विभिन्न मुहल्ले का दौरा किया और जनता से नीरज शेखर के लिए वोट मांगा।अरुण सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों, महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की. गरीबों को मुफ्त राशन देने का काम किया. महिलाओं के नाम से पांच लाख का बीमा कराया. उन्होंने लोगों से नीरज शेखर को विजयी बनाकर कर पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।जनसंपर्क के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविन्द सिंह सेंगर निर्भय सिंह गहलौत दिव्यांत सिंह अशोक सिंह अरविन्द सिंह जयशंकर सिंह कमलेश यादव रामजी वर्मा अभिषेक तिवारी सुनील यादव शिव जी गुप्ता संतोष वर्मा श्रीराम राम दशरथ राम वशिष्ठ पासवान सहित सौकड़ो लोग मौजूद रहे।