Editor in chief yashpal singh
Report om prakash singh

*बैरिया चेयरमैन शान्ति देवी ने किया आर ओ प्लांट का लोकार्पण*
बलिया।नगर पंचायत बैरिया द्वारा वार्ड नंबर 11 के चम्पा सती ( पकड़ी)में निर्मित आरओ प्लांट का गुरुवार को लोकार्पण हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी ने आरओ प्लांट का उद्घाटन किया। नपं अध्यक्ष ने आरओ का नल खोलकर प्लांट को नगरवासियों को समर्पित किया। इस अवसर नपं अध्यक्ष ने बताया कि आरओ प्लांट से नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। जनपद में भूगर्भ जल में हानिकारक रसायन की वजह से कई बिमारियों की आशंका व्यक्त की जा रही है। बताया कि इसके अलावा भी कई अन्य जगहों पर आरओ प्लांट लगाने पर विचार चल रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित सभासदो ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा नगरवासियों को शुद्ध पेयजल देने का कार्य अत्यंत सराहनीय है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा( मंटन) रामकुमार वर्मा रमेश सिंह सहित सौकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।