एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह यूपी फास्ट 24 न्यूज़ 9369773932


रिपोर्ट ओमप्रकाश सिंह बलिया
बलिया।बैरिया ब्लाक परिसर में सोमवार को बैरिया बीडीओ सत्यप्रकाश सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण यादव व संचालन मुकेश कुमार सिंह ने किया। इससे पहले बैरिया ब्लाक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बीडीओ सत्यप्रकाश सिंह को पुष्पगुच्छ,पौधे और अंग वस्त्र सहित कई तरह के उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बेहतर कार्य के लिए सत्यप्रकाश सिंह हमेशा याद किए जायेंगे। वे बेहतर कार्य करते हुए समाज को मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया। इस दौरान बीडीओ सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि द्वाबा की मिट्टी को वह कभी नहीं भूलेंगे।यहाँ बहुत कुछ सीखने को मिला जो हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों के मिले सम्मान से मैं अभिभूत हूं। आप सभी अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए विभाग को अपनी कार्यशैली से आगे बढ़ाएं और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाने का कार्य करें ।क्योंकि अच्छे कार्य करने वाले को हमेशा प्रशंसा मिलती है,। उन्होंने कहा कि द्वाबा की मिट्टी को वह कभी नहीं भूलेंगे।कार्यक्रम में एडीओ पंचयात उमेशकुमार सिंह
अश्विनी कुमार उपाध्याय प्रवीण कुमार वर्मा अरविन्द मौर्य रितेश राय अखिलानंद यादव हर्ष श्रीवास्तव आलोक सिंह अशोक मिश्र मनोज कुमार श्रीवास्तव अमरनाथ उपाध्याय रोशन गुप्ता प्रमोद यादव संजय चौधरी जितेन्द्र वर्मा राजू यादव मन्तोष चौधरी मनोज कुमार निषाद सतन यादव हिरदयानंद वर्मा अजय वर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।