एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह यूपी फास्ट 24 न्यूज़ 9369773932
रिपोर्ट ओमप्रकाश सिंह
बलिया।प्रतिवर्ष आने वाले बाढ़ व अत्यधिक बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा किसानों को दिए जाने की मांग बैरिया प्रधान संघ के उपाध्यक्ष व गोविन्द पुर पंचायत के प्रधान अशोक पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है।मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में उन्होंने बताया है कि बाढ़ व बारिश की वजह से चरजपुरा जगदेवां व श्रीपालपुर के किसानों की हजारों बीघा भूमि में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है।बाढ़ की वजह से खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं हैं। खेती ही किसानों की आय का एकमात्र आमदनी का जरिया होता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पत्र में किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है।