एडिटर इन चीफ यशपाल सिंह यूपी फास्ट 24 न्यूज़ 9369773932
रिपोर्ट ओमप्रकाश सिंह
बलिया।लोकसभा चुनाव में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इसे राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए कई राज्यों में चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों में जयप्रकाश यादव मुन्ना को बड़ी जिम्मेदारी सौपा है। जयप्रकाश यादव मुन्ना बैरिया विधानसभा के रामगढ़ गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आदेश पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने पत्र के माध्यम से उन्हें झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश प्रभारी द्वारा दिए जाने वाले दायित्वों के निर्वहन करने की जिम्मेदारी सौंपी है।