मुख्य संपादक यशपाल सिंह UP FAST 24 NEWS


पूर्व प्रबंधक के निधन पर शोक
रिर्पोट ओम प्रकाश सिंह
बलिया।डॉ लोहिया उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बैरिया के पूर्व प्रबंधक व जूनियर हाईस्कूल पाण्डेय पुर के प्रबंध समिति के सदस्य शकुंतला देवी की असमय मौत से उक्त दोनों शिक्षण संस्थाओं में शोक की लहर दौड गई। स्कूलों में शोक सभाओं का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट को मौन रख गया। शकुंतला देवी का निधन हृदय गति रुक जाने के कारण हो गई।मौत की सूचना पर डॉ लोहिया उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बैरिया के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार चौबे व जूनियर हाईस्कूल पाण्डेय पुर के प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह के अध्यक्षता में शोक सभाओं का आयोजन हुआ। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति का प्रार्थना की गई।शोक सभा में मुख्य रूप से दिनेश गुप्ता नरेन्द्र नाथ कुंवर संत कुमार सिंह धीरज कुमार सिंह राम मूर्ति सिंह जगदीश सिंह जय बहादुर सिंह अविनाश सिंह जयप्रकाश तिवारी अमर नाथ यादव तेज प्रकाश सिंह बबिता सिंह शैलेश चौबे चतुरानंद दूबे रजनीश, सुशील शर्मा संतोष प्रजापति रामनाथ कौशलेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।