मुख्य संपादक यशपाल सिंह( UP FAST 24 NEWS)


रिर्पोट विपिन
संस्कार भारती के बैनर तले वरिष्ठ गीतकार राम करन सिंह का हुआ एकल काव्य पाठ
मुख्य अतिथि शिव हर्ष सिंह भदौरिया और विशिष्ट अतिथि सत्यपाल सिंह फ़ौजी रहे।
लालगंज,रायबरेली
संस्कार भारती इकाई लालगंज एवं माँ शक्ति कोचिंग क्लासेज के संयुक्त तत्वाधान में नगर के बरदाही रोड स्थित वर्मा धर्मशाला में जनपद के वरिष्ठ गीतकार राम करन सिंह का हुआ एकल काव्य पाठ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी शिव हर्ष सिंह भदौरिया एवं बतौर विशिष्ट अतिथि युवा समाज सेवी सत्यपाल सिंह फ़ौजी ने शिरकत की।
उपस्थित लोगों ने श्री सिंह का काव्यपाठ बहुत मन से सुना और सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय नवगीतकार डॉ विनय भदौरिया ने और संचालन युवा कवि दीप अमन ने किया। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष वाई पी सिंह ने और आभार प्रदर्शन कोचिंग डायरेक्टर राहुल वर्मा ने किया। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना,युवा गीतकार सुनील सरगम,वरिष्ठ गीतकार मुन्नी लाल साहू,गजलकार डॉ शैलेश प्रताप सिंह,अमरीश फ़ौजी,वीरेन्द्र मिश्रा,आशीष मिश्रा,राम सेवक यादव,रवि प्रजापति,मनीष प्रजापति, राम मिलन शर्मा,अभिनव भदौरिया नीशू साहित कोचिंग के छात्र छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।