मुख्य संपादक यशपाल सिंह UP FAST 24 NEWS

रिर्पोट ओम प्रकाश सिंह
बलिया।डॉ लोहिया उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बैरिया के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार चौबे का हृदय गति रुकने से सोमवार की सुबह निधन हो गया था। उनके निधन से बैरिया के लोगों में खासकर शिक्षक समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है।आचार्य जे बी कृपलानी इंटर कालेज जमालपुर के प्रधानाचार्य कमलेश्वर प्रसाद यादव ने अरुण कुमार चौबे के निधन पर गहरा दुःख प्रगट करते हुए कहा कि वे शिक्षक समाज के साथ ही विद्यार्थियों में भी काफी प्रिय थे। उन्होंने हमेशा असाधारण उपलब्धियों को हासिल करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया।अमर शहीद श्री कौशल कुमार इंटर कालेज नारायण गढ़ के प्रधानाचार्य जवाहर प्रसाद वर्मा ने कहा कि अरुण कुमार चौबे के असामयिक निधन से शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा झटका लगा है। इस क्षति को कोई भी पूरा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि वह अच्छे व्यवहार के व्यक्ति थे। वह बच्चों का सही मार्ग दर्शक करते थे। वह अपने स्वभाव के कारण विद्यार्थियों में नहीं बल्कि शिक्षक समाज में लोकप्रिय थे।